डार्क रंग के कपड़े पहनने पर सीटबेल्ट लगाने के बावजूद कर्नाटक में कई जगह कटा चालान
कर्नाटक में बेंगलुरु और मैसूरू समेत कई हिस्सों में सीटबेल्ट पहनने के बावजूद लोगों का एआई चालान कट रहा है। लोगों ने दावा किया है कि डार्क रंग या सीट बेल्ट के रंग के कपड़े पहनने पर गलत तरीके से चालान काटा जा रहा है। मैसूरू की पुलिस कमिश्नर सीमा लाडकर ने बताया, "हमें इसके बारे में पता है।"