ड्रोन से ली गई तस्वीर में दिखा रूसी सैनिकों पर यूक्रेन का हमला
यूक्रेनी सेना द्वारा डोनेस्क में रूसी सैनिकों पर किए गए हमले की ड्रोन से ली गई तस्वीर जारी की गई है। यूक्रेन के सुरक्षा सेक्रेटरी रोमन कास्टेंको ने कहा है कि रूस डोनेस्क इलाके पर कब्ज़ा करना चाहता है। वहीं, इस माह यूक्रेनी सेना रूस के कुर्स्क में घुस गई थी और उसके एक भाग पर कब्ज़ा कर लिया था।