ड्रीम 11 ऐप हुआ हैक, डेटा चुराने के आरोप में कंपनी का सुरक्षा निदेशक हुआ गिरफ्तार
ऑनलाइन गेमिंग कंपनी 'ड्रीम 11' का ऐप हैक करने के आरोप में महाराष्ट्र साइबर विभाग ने कंपनी के सुरक्षा निदेशक अभिषेक प्रताप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सिंह पर आरोप है कि उन्होंने पैसा वसूलने के लिए कंपनी के महत्वपूर्ण डेटा को हैक किया था और 11 अगस्त को कंपनी के 5 अधिकारियों को धमकी भरा ईमेल भेजा था।