ड्राय फ्रूट मोमोज़ बेचते दिल्ली के शख्स का वीडियो आया सामने, लोग बोले- ट्रॉमा है
दिल्ली के शख्स का ड्राय फ्रूट मोमोज़ बेचते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में शख्स काजू, पिस्ता, बादाम और किशमिश को बटर में फ्राय कर उसमें गाजर-प्याज़, मेयोनीज़ और लिक्विड चीज़ डालकर फ्राइड मोमोज़ डालते दिखा। वीडियो पर एक यूज़र ने कहा, "मैं सदमे में हूं...हो सकता है कि बाद में कोमा में चला जाऊं।"