डेरिल मिचेल ने कहा कि दोबारा कभी नहीं जाऊंगा पाकिस्तान: बांग्लादेश के क्रिकेटर रिशाद हुसैन
बांग्लादेश के क्रिकेटर रिशाद हुसैन ने भारत-पाकिस्तान तनाव के कारण पीएसएल-2025 के स्थगित होने के बाद पाकिस्तान से दुबई पहुंचने पर अपना दर्द बयां किया। उन्होंने कहा, "सैम बिलिंग्स, डेरिल मिचेल, कुसल परेरा समेत सभी खिलाड़ी डरे हुए थे...दुबई में लैंड होने के बाद डेरिल मिचेल (न्यूज़ीलैंड के क्रिकेटर) ने मुझसे कहा कि वह दोबारा कभी पाकिस्तान नहीं जाएंगे।"