ड्रग किंगपिन नवप्रीत सिंह तुर्किये से किया गया डिपोर्ट, अमित शाह ने बताई 'ऐतिहासिक उपलब्धि'

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि ड्रग तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह को तुर्किये से भारत डिपोर्ट किया गया है। इसे 'ऐतिहासिक उपलब्धि' बताते हुए उन्होंने कहा कि उसने फर्ज़ी पहचान से तुर्किये की नागरिकता हासिल की और अफगानिस्तान से भारत में हेरोइन-मेथम्फेटामाइन की तस्करी की। बकौल शाह, सरकार 2029 से पहले ड्रग गिरोह खत्म करने को प्रतिबद्ध है।

Load More