डॉली चायवाला ने खरीदी नई कार, ऑटो रिक्शा से शोरूम जाकर ली डिलीवरी
सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर डॉली चायवाला का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह ऑटो रिक्शा से कार शोरूम पहुंचकर नई चमचमाती कार की डिलीवरी लेते दिख रहे हैं। वीडियो पर एक यूज़र ने कहा, "क्या बात है डॉली भाई, जीते रहो।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "डॉली भाई ने नई कार ले ली, उन्हें मुबारकबाद।"