डिलीवरी बॉय ने यूपी में बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर उसकी मां के उतरवाए कपड़े, बनाया वीडियो
नोएडा (यूपी) की एक सोसायटी में रहने वाली महिला का आरोप है कि उसके घर में दूध पहुंचाने वाले शख्स ने बच्चे की गर्दन पर चाकू रखकर उसके कपड़े उतरवाए और वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। महिला के अनुसार, आरोपी ने उसका अश्लील वीडियो बाहर रह रहे पति को भेज दिया। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।