डॉलर के मुकाबले रिकॉर्ड निचले स्तर 92.42 पर पहुंचा रुपया
भारतीय रुपया शुक्रवार को अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 0.09% गिरकर 92.42 पर आ गया जो अबतक का सबसे निचला स्तर है। मिडल ईस्ट युद्ध के बीच ईरान द्वारा होर्मुज़ स्ट्रेट बंद करने के एलान के बाद कच्चे तेल की कीमतों में उछाल आया जिससे रुपए पर दबाव बढ़ा। इस बीच शेयर बाज़ार में भी भारी गिरावट देखने को मिली है।