डॉलर बेचकर आखिर क्यों इस देश की करेंसी पर दांव लगा रहे है दुनिया के बड़े प्लेयर्स?
अमेरिकी डॉलर में उतार-चढ़ाव के बीच बड़े निवेशक सिंगापुर डॉलर को सुरक्षित विकल्प मान रहे हैं। बैंक ऑफ सिंगापुर की CIO जीन चिया के मुताबिक, निवेशक अमेरिकी डॉलर पर निर्भरता घटाकर करेंसी पोर्टफोलियो में विविधता ला रहे हैं। दरअसल, सिंगापुर की मज़बूत अर्थव्यवस्था, स्थिर वित्तीय व्यवस्था और करेंसी को स्थिर रखने वाली मौद्रिक नीति निवेशकों को आकर्षित कर रही है।