तेज़ रफ्तार में डिवाइडर से स्कूटर टकराने के बाद उड़ते हुए वाहन के बोनट पर गिरा शख्स
ऑनलाइन एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक शख्स तेज़ रफ्तार में डिवाइडर से स्कूटर टकराने के बाद उड़ते हुए वाहन के बोनट पर गिरता दिख रहा है। इस घटना में शख्स को कोई गंभीर चोट नहीं लगी। एक सोशल मीडिया यूज़र ने कहा, "धूम-4 का डिलीटेड सीन।" एक अन्य यूज़र ने लिखा, "उड़ने का तरीका थोड़ा कैज़ुअल है।"