डिवाइन पावर की हुई बंपर लिस्टिंग, पहले ही दिन चार गुना हुआ निवेशकों का पैसा
ऐल्युमीनियम और तांबे के बेयर, वाइंडिंग तार व स्ट्रिप बनाने वाली कंपनी डिवाइन पावर के शेयर मंगलवार को एनएसई पर 287.5% के प्रीमियम पर ₹155/शेयर पर सूचीबद्ध हुए। इसके बाद शेयर चढ़कर ₹162.75 के अपर सर्किट स्तर पर पहुंच गए। आईपीओ के तहत शेयर ₹40 के भाव पर जारी हुए थे और इसका आईपीओ कुल 393 गुना सब्सक्राइब हुआ था।