डिविडेंड देने वाली है नवरत्न कंपनी REC लिमिटेड, रिकॉर्ड डेट का भी हुआ एलान
नवरत्न कंपनी आरईसी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025-26 के लिए चौथी बार डिविडेंड देने का एलान किया है। कंपनी अपने निवेशकों को प्रति शेयर ₹3.20 का इंटरिम डिविडेंड देगी जिसके लिए रिकॉर्ड डेट 20 मार्च की तय की गई है। गौरतलब है कि पिछले 6 माह में कंपनी के शेयर 13.66% गिर चुके हैं।