डेविड वॉर्नर ने लाबुशेन का उड़ाया मज़ाक? इंग्लैंड की 'बार्मी आर्मी' के ट्रोल पर कसा तंज़
'इंग्लैंड बार्मी आर्मी' द्वारा डेविड वॉर्नर के इंग्लैंड के खिलाफ दो बार शून्य पर आउट होने का आंकड़ा शेयर कर ट्रोल किए जाने पर वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मार्नस लाबुशेन और इंग्लैंड पर मज़ाक में तंज़ कसा है। उन्होंने लिखा, "ऐसा कब हुआ था...जब मैंने 42-पारियों तक शतक नहीं लगाया?...वहां अभी भी कर्फ्यू है?...एक दोस्त के लिए पूछ रहा हूं।"