डेविड वॉर्नर ने शेयर की चारमीनार की तस्वीर, लिखा- पसंदीदा जगह में से एक को मिस कर रहा
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डेविड वॉर्नर ने इंस्टाग्राम स्टोरीज़ पर हैदराबाद के चारमीनार की एक तस्वीर शेयर की है। वॉर्नर ने कैप्शन में लिखा, "अपनी पसंदीदा जगहों में से एक को मिस कर रहा हूं।" वॉर्नर आईपीएल में 2014-21 तक सनराइज़र्स हैदराबाद (एसआरएच) का हिस्सा रहे और उनकी कप्तानी में हैदराबाद ने 2016 में आईपीएल का खिताब भी जीता था।