ड्वेन ब्रावो ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से लिया संन्यास
वेस्टइंडीज़ के ऑल-राउंडर ड्वेन ब्रावो ने 21 साल के करियर के बाद 40 साल की उम्र में क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास ले लिया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "पांच साल की उम्र से ही मुझे पता था कि मैं यही करना चाहता हूं...यह खेल खेलना मेरी तकदीर में था।" ब्रावो ने कुल 295 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।