ड्वेन ब्रावो ने टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने का किया एलान

वेस्टइंडीज़ के पूर्व ऑल-राउंडर व सीएसके के दिग्गज क्रिकेटर ड्वेन ब्रावो ने टी20 क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान किया है। उन्होंने बताया कि वह कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल) 2024 में अपना आखिरी प्रोफेशनल टी20 टूर्नामेंट खेलेंगे। ब्रावो ने कहा, "यह एक शानदार यात्रा रही, मैं अपने कैरेबियाई लोगों के सामने अपना अंतिम प्रोफेशनल टूर्नामेंट खेलने के लिए उत्सुक हूं।"

Load More