ड्वेन ब्रावो ने सबसे ज़्यादा टी20 फाइनल जीतने का बनाया रिकॉर्ड
क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा करने वाले वेस्टइंडीज़ के पूर्व ऑल-राउंडर ड्वेन ब्रावो के पास सबसे अधिक टी20 फाइनल जीतने का विश्व रिकॉर्ड है। ब्रावो 17 टी20 फाइनल जीत चुके हैं। उनके बाद कायरन पोलार्ड हैं जिन्होंने 16 आधिकारिक टी20 टूर्नामेंट जीते हैं। ब्रावो के पास टी20 क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट (631) लेने का भी रिकॉर्ड है।