डोसा खाने से बच्चियों की मौत की कहानी में नया ट्विस्ट, माता-पिता के खून में मिला 'ज़हर'
अहमदाबाद (गुजरात) में कथित तौर पर बाज़ार से खरीदे बैटर से बना डोसा खाकर 2-बच्चियों की मौत के मामले में माता-पिता के ब्लड सैंपल में एल्युमिनियम फॉस्फेट और ज़िंक की अधिक मात्रा मिली है। घर में सल्फास की गोलियां और एक डायरी में 'पुत्र-प्राप्ति' की इच्छा का उल्लेख मिला है। 3.5-माह की बच्ची को जानबूझकर ज़हर देने का संदेह है।