डिस्काउंट प्राइस पर बिकेगी इंडिगो की हिस्सेदारी, ब्लॉक डील की तैयारी में प्रमोटर
हिन्दुस्तान के अनुसार, इंडिगो की पैरेंट कंपनी इंटरग्लोब एविएशन में बड़ी हिस्सेदारी बिकने वाली है। प्रमोटर राकेश गंगवाल परिवार ब्लॉक डील के ज़रिए 3.1% हिस्सेदारी बेचने की योजना बना रहा है। इसके लिए फ्लोर प्राइस ₹5,808 प्रति शेयर तय किया गया है जो शेयर की वर्तमान कीमत के मुकाबले कम है। मंगलवार को इंडिगो के शेयर ₹6044.75 पर बंद हुए।