डिस्क्लोज़र नियमों का उल्लंघन करने पर सेबी ने ओला को दी चेतावनी
सेबी ने डिस्क्लोज़र नियमों का उल्लंघन करने पर ओला को फटकार लगाते हुए चेतावनी पत्र जारी किया है। ओला को यह चेतावनी अपनी विस्तार योजनाओं की जानकारी स्टॉक एक्सचेंज से पहले X पर देने के चलते मिली है। सेबी ने कंपनी को भविष्य में ऐसा नहीं करने की हिदायत दी है। कंपनी के शेयर बुधवार को करीब 5% टूट गए।