डंज़ो ने अपने 500 कर्मचारियों का जून का वेतन रोका: रिपोर्ट
'मनीकंट्रोल' की रिपोर्ट के अनुसार, ग्रॉसरी डिलीवरी कंपनी डंज़ो ने अपने 500 कर्मचारियों और अधिकारियों का जून महीने का वेतन रोक दिया है। बकौल रिपोर्ट, इस फैसले से कंपनी का शीर्ष प्रबंधन सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। गौरतलब है कि डंज़ो ने इस साल अप्रैल में अपने करीब 300 कर्मचारियों और जनवरी में करीब 80 कर्मचारियों की छंटनी की थी।