इंग्लैंड ने बनाया लॉर्ड्स में ODI में अपनी सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड
इंग्लैंड के ओपनर बेन डकेट और जैकब बेथेल ने रविवार को भारत के खिलाफ तीसरे वनडे मैच में पहले विकेट के लिए 192 रनों की साझेदारी की। इसी के साथ उन्होंने लॉर्ड्स में वनडे क्रिकेट में इंग्लैंड की सबसे बड़ी ओपनिंग पार्टनरशिप का रिकॉर्ड बना लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड जेफ्री बॉयकॉट और पीटर विली (135 रन) के नाम था।