डकवर्थ-लुईस मेथड बनाने वालों में शामिल फ्रेंक डकवर्थ का 84 वर्ष की उम्र में हुआ निधन
बारिश से बाधित क्रिकेट मैचों में परिणाम निर्धारित करने के लिए डकवर्थ-लुईस (डीएल) मेथड को तैयार करने वालों में शामिल फ्रेंक डकवर्थ का 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। इंग्लैंड के सांख्यिकीविद डकवर्थ ने टोनी लुईस के साथ डीएल पद्धति विकसित की थी और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में पहली बार 1997 में इसका इस्तेमाल हुआ था।