डच जासूसों ने ट्रंप के दामाद का फोन कैसे किया हैक? 2020 में फोन बदलने की दी गई थी सलाह
रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीदरलैंड की खुफिया एजेंसी MIVD ने 2018 में अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर के iPhone X तक पहुंच बनाई थी। जासूस उनके फोन की स्क्रीन पर दिखने वाली गतिविधियां देख सकते थे लेकिन कैमरा-माइक्रोफोन एक्सेस नहीं कर सकते थे। वहीं, 2020 में सऊदी साइबर हमले के बाद उन्हें फोन बदलने की सलाह दी गई थी।