डच सांसद ने लॉ छात्रा की गिरफ्तारी के बाद 'ऑल आइज़ ऑन शर्मिष्ठा' पोस्ट किया शेयर
नीदरलैंड्स के सांसद गीर्ट वाइल्डर्स ने पैगंबर मोहम्मद पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाली लॉ की छात्रा शर्मिष्ठा पनोली के समर्थन में X पर 'ऑल आइज़ ऑन शर्मिष्ठा' पोस्ट शेयर की है। उन्होंने लिखा, "बहादुर शर्मिष्ठा पनोली को रिहा करो!...उसकी मदद करिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।" गौरतलब है कि टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद पनोली ने माफी मांग ली थी।