डबल EPIC मामले में EC ने एलजेपी (रामविलास) सांसद वीणा देवी को भेजा नोटिस
चुनाव आयोग ने वैशाली (बिहार) से लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की सांसद वीणा देवी और उनके पति दिनेश सिंह को 2 वोटर आईडी कार्ड रखने के मामले में नोटिस जारी किया है। दिनेश सिंह बिहार विधान परिषद के सदस्य हैं। सांसद वीणा देवी ने कहा है कि बीएलओ की गलती से उनका नाम 2 जगहों पर है।