डबल ओलंपिक मेडलिस्ट मनु भाकर ने पीएम मोदी को भेंट की पिस्तौल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 11 अगस्त को खत्म हुए पेरिस ओलंपिक्स में भाग लेने वाले भारतीय दल से गुरुवार को मुलाकात की। पेरिस ओलंपिक्स में दो कांस्य पदक जीतने वालीं निशानेबाज़ मनु भाकर ने पीएम मोदी को पिस्तौल भेंट की। मनु एक ही ओलंपिक्स में दो पदक जीतने वालीं आज़ाद भारत की पहली भारतीय हैं।