डबल मीनिंग भोजपुरी गानों और अश्लील म्यूज़िक वीडियो पर होगी सख्त कार्रवाई: बिहार के मंत्री
बिहार के मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव ने बुधवार को विधानसभा में एक ध्यानाकर्षण प्रस्ताव के जवाब में कहा कि डबल मीनिंग भोजपुरी गानों और अश्लील म्यूज़िक वीडियो पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि भड़काऊ जातिगत बोल वाले भोजपुरी गाने सामाजिक अशांति व हिंसा का कारण बनते हैं जिनके खिलाफ पुलिस को कार्रवाई करने को कहा गया है।