डब्ल्यूएचओ के नए चीफ साइंटिस्ट नियुक्त हुए जेरेमी फर्रार, सौम्या स्वामीनाथन की लेंगे जगह
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने मंगलवार को कहा कि जेरेमी फर्रार संस्थान के नए चीफ साइंटिस्ट होंगे। डब्ल्यूएचओ के महानिदेशक टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस के दूसरे कार्यकाल को लेकर फर्रार को नियुक्त किया गया है जो नवंबर 2022 में इस पद से सेवामुक्त हुईं सौम्या स्वामीनाथन की जगह लेंगे। बकौल डब्ल्यूएचओ, फर्रार 2023 की दूसरी तिमाही में संस्थान के साथ जुड़ेंगे।