डब्ल्यूएचओ के प्रमुख ने कहा- केम छो? मजा मां?; पीएम मोदी ने तालियों से किया उनका अभिवादन
डब्ल्यूएचओ के प्रमुख टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने जामनगर में डब्ल्यूएचओ वैश्विक परंपरागत औषधि केंद्र के उद्घाटन समारोह में लोगों से कहा, "केम छो? मजा मां? (आप सब कैसे हैं...सब ठीक?)" इसका वीडियो भी सामने आया है जिसमें टेड्रोस के बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत वहां बैठे अन्य लोग तालियों के साथ उनका अभिवादन करते दिख रहे हैं।