डब्ल्यूएचओ चीफ टेड्रोस के अंकल की इथियोपिया में की गई हत्या
विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) चीफ टेड्रोस एधेनॉम गेब्रियेसस ने बुधवार को बताया कि अफ्रीकी देश इथियोपिया के तिग्राय क्षेत्र में पड़ोसी देश इरिट्रिया के सैनिकों ने उनके अंकल की हत्या कर दी है। उन्होंने बताया, "मैंने मां से बात की...वह इस घटना से स्तब्ध हैं।" तिग्राय में लोकल फोर्सेज़ और इथियोपियाई सेना के बीच 2020 से संघर्ष चल रहा है।