डब्ल्यूएचओ ने अकेलापन को घोषित किया 'ग्लोबल हेल्थ पब्लिक कंसर्न'
डब्ल्यूएचओ ने अकेलापन को 'ग्लोबल हेल्थ पब्लिक कंसर्न' घोषित कर दिया है। अमेरिकी सर्जन जनरल डॉक्टर विवेक मूर्ति ने बताया कि अकेलापन स्वास्थ्य के लिए एक ऐसा खतरा है जिसे अब तक नोटिस नहीं किया गया और इसका प्रभाव दुनियाभर में है। डब्ल्यूएचओ के प्रमुख एधेनॉम गेब्रियेसस ने कहा, "इससे शीघ्र मौत, डिमेंशिया, स्ट्रोक होने का खतरा बढ़ जाता है।"