डब्ल्यूएचओ ने की पश्चिम बंगाल में बर्ड फ्लू से इंसान के संक्रमित होने की पुष्टि
डब्ल्यूएचओ ने पश्चिम बंगाल में 4-वर्षीय एक बच्चे के बर्ड फ्लू के H9N2 स्ट्रेन से संक्रमित होने की पुष्टि की है। बच्चे को फरवरी में सांस लेने की गंभीर समस्या, तेज़ बुखार और पेट दर्द के चलते आईसीयू में भर्ती करवाया गया था। यह भारत में H9N2 बर्ड फ्लू के मानव संक्रमण का दूसरा मामला है।