डब्ल्यूएचओ ने की लिवर संबंधी रहस्यमयी बीमारी से एक बच्चे की मौत होने की पुष्टि
डब्ल्यूएचओ ने लिवर संबंधी रहस्यमयी बीमारी के कारण एक बच्चे की मौत होने की पुष्टि की है। डब्ल्यूएचओ ने कहा, "21 अप्रैल तक 11 देशों में अज्ञात स्रोत से एक्यूट हेपेटाइटिस के कम-से-कम 169 केस मिले।" बकौल डब्ल्यूएचओ, "ये मामले 1 महीने से 16 साल के उम्र के बच्चों के हैं...17 बच्चों में लिवर के ट्रांसप्लांटेशन की ज़रूरत पड़ी।"