डब्ल्यूएचओ ने चीन से कहा- नियमित तौर पर जारी करें कोविड-19 से जुड़े आंकड़े
चीन में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) ने चीनी अधिकारियों से मुलाकात कर नियमित तौर पर कोविड-19 से जुड़े आंकड़े जारी करने का आग्रह किया है। इसके अलावा, डब्ल्यूएचओ ने 3 जनवरी को कोविड-19 वायरस इवोल्यूशन पर तकनीकी सलाहकार समूह की बैठक में विस्तृत डेटा प्रस्तुत करने के लिए चीनी वैज्ञानिकों को आमंत्रित किया है।