डब्ल्यूएचओ ने पहली बार मानी कॉन्गो में यौन संबंध के चलते मंकीपॉक्स फैलने की बात
डब्ल्यूएचओ ने डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कॉन्गो में मंकीपॉक्स का आउटब्रेक होने के बाद पहली बार यौन संबंध के चलते संक्रमण फैलने की बात मानी है। डब्ल्यूएचओ के मुताबिक, पुरुषों के साथ यौन संबंध बनाने वाले एक पुरुष का टेस्ट पॉज़िटिव आया था। उसके साथ यौन संपर्क में आए 5 लोगों का मंकीपॉक्स का टेस्ट बाद में पॉज़िटिव निकला था।