डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स की रोकथाम के लिए बताए 5 प्रमुख उपाय
डब्ल्यूएचओ ने मंकीपॉक्स के मामले बढ़ने के बीच इस बीमारी की रोकथाम के लिए 5 प्रमुख उपाय बताए हैं। इसके मुताबिक, मंकीपॉक्स के बारे में जागरूकता बढ़ाई जाए व देशों को इसे पहचानने में सक्षम बनाया जाए। सार्वजनिक स्वास्थ्य सुविधाओं की मदद से इसे एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में फैलने से रोका जाए और फ्रंटलाइन वर्कर्स को बचाया जाए।