डब्ल्यूएफआई अध्यक्ष पर लगे आरोपों की जांच के लिए आईओए ने गठित की 7 सदस्यीय समिति

भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों की जांच के लिए 7-सदस्यीय समिति का गठन किया है। इसमें मैरी कॉम, डोला बनर्जी, अलकनंदा अशोक, योगेश्वर दत्त, सहदेव यादव और दो अधिवक्ता शामिल हैं। इसे लेकर सहदेव यादव ने कहा, "सभी की सुनेंगे और निष्पक्ष जांच करेंगे।"

Load More