डब्ल्यूएफआई चीफ बृजभूषण के खिलाफ चार्जशीट दायर, यौन हमले व पीछा करने के आरोप शामिल
दिल्ली पुलिस ने पहलवानों के यौन उत्पीड़न के आरोपी व डब्ल्यूएफआई चीफ बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ दिल्ली के एक कोर्ट में चार्जशीट दायर की है। चार्जशीट में आईपीसी की धारा 354 (यौन हमला), 354ए (अश्लील टिप्पणी) और 354डी (पीछा करना) का ज़िक्र है। चार्जशीट में डब्ल्यूएफआई के पूर्व असिस्टेंट सेक्रेटरी विनोद कुमार के नाम का भी ज़िक्र है।