डब्ल्यूएफआई चीफ बृजभूषण के खिलाफ नहीं मिले नाबालिग पहलवान के यौन उत्पीड़न के सुबूत
एएनआई के मुताबिक, भारतीय कुश्ती संघ (डब्ल्यूएफआई) प्रमुख बृजभूषण शरण सिंह के खिलाफ नाबालिग पहलवान के यौन उत्पीड़न केस में दिल्ली के एक कोर्ट में कैंसलेशन रिपोर्ट दायर हुई है। घटना की पुष्टि का सुबूत न मिलने पर यह रिपोर्ट दायर की जाती है। पहलवान के पिता ने कहा था कि उन्होंने केस वापस नहीं लिया लेकिन बयान बदला है।