डब्ल्यूटीसी अंकतालिका में भारत ने पाक को पछाड़ा, पाक पर लगी 2 अंकों की पेनल्टी
पाकिस्तान पर स्लो ओवर-रेट के चलते 2 अंकों की पेनल्टी लगने के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका में भारत ने पाकिस्तान को पछाड़ दिया है। भारत 66.67% अर्जित अंकों के साथ अंकतालिका में पहले स्थान पर बरकार है जबकि पेनल्टी के बाद पाकिस्तान का अर्जित अंक 61.11% रह गया है और वह दूसरे स्थान पर लुढ़क गया है।