डब्ल्यूटीसी के फाइनल में भारतीय टीम की जर्सी पर नहीं होगा किसी स्पॉन्सर का नाम: रिपोर्ट
'हिन्दुस्तान टाइम्स' की रिपोर्ट के मुताबिक, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) के फाइनल में टीम इंडिया की जर्सी पर किसी स्पॉन्सर का नाम नहीं होगा। दरअसल, जर्सी की स्पॉन्सरशिप को लेकर बायजू के साथ बीसीसीआई का कॉन्ट्रैक्ट मार्च में खत्म हो गया था। रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई इस तरह की डील के लिए लॉन्ग टर्म पार्टनर की तलाश कर रही है।