डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने के लिए भारत को आखिरी दिन चाहिए 280 रन
डब्ल्यूटीसी फाइनल के चौथे दिन का खेल खत्म होने तक भारत ने 164/3 का स्कोर बनाया और आखिरी दिन उसे खिताब जीतने के लिए 280 रन बनाने होंगे। विराट कोहली और अजिंक्य रहाणे क्रमश: 44*(60) और 20*(59) रन पर खेल रहे हैं। इससे पहले ऐलेक्स कैरी के 66* रन की बदौलत ऑस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी 270/8 पर घोषित की थी।