डब्ल्यूडब्ल्यूई की रेसलर डेरिया बेरेनाटो ने फिटनेस मॉडल टोनी कसानो से की शादी, शेयर कीं तस्वीरें
डब्ल्यूडब्ल्यूई रेसलर डेरिया बेरेनाटो ने न्यू जर्सी (अमेरिका) में फिटनेस मॉडल टोनी कसानो से शादी कर ली है। शादी में दोनों के परिवार और डब्ल्यूडब्ल्यूई के कई रेसलर्स समेत 140 लोग शामिल हुए। शादी में सभी मेहमानों को काले रंग के कपड़े पहनने को कहा गया था जबकि डेरिया, टोनी और टोनी की दोनों बेटियों ने सफेद कपड़े पहने थे।