डब्ल्यूडब्ल्यूई लेजेंड रिक फ्लेयर की बेटी ने एईडब्ल्यू स्टार एंड्रेड से की शादी, शेयर की तस्वीर
डब्ल्यूडब्ल्यूई लेजेंड रिक फ्लेयर की बेटी व डब्ल्यूडब्ल्यूई स्टार शार्लेट फ्लेयर ने एईडब्ल्यू स्टार एंड्रेड एल इडोलो से शादी कर ली है। दोनों ने मेक्सिको में एक समारोह में शादी की जिसमें 160 लोग शामिल हुए। कपल ने जनवरी, 2020 में सगाई की थी। शार्लेट ने कहा, "मैं उनसे मिलने से पहले अपनी जॉब के अलावा कुछ नहीं जानती थी।"