डब्ल्यूडब्ल्यूई लेजेंड हल्क होगन ने 70 साल की उम्र में तीसरी बार की शादी, सामने आईं तस्वीरें
डब्ल्यूडब्ल्यूई लेजेंड हल्क होगन ने 70 साल की उम्र में अपनी गर्लफ्रेंड स्काई डेली से फ्लोरिडा (अमेरिका) में शादी कर ली है और यह उनकी तीसरी शादी है। स्काई एक योग प्रशिक्षिका हैं और होगन ने जुलाई में उनसे सगाई की घोषणा की थी। दोनों पिछले साल की शुरुआत से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे।