डब्ल्यूपीएल 2024 की नीलामी में कितने खिलाड़ी खरीदे गए और कुल कितना पैसा खर्च हुआ?
डब्ल्यूपीएल की 5 फ्रैंचाइज़ी ने शनिवार को डब्ल्यूपीएल 2024 की नीलामी में कुल 30 खिलाड़ियों को खरीदने के लिए ₹12.75 करोड़ खर्च किए। गुजरात जायंट्स ने नीलामी में ₹4.5 करोड़ खर्च कर सबसे अधिक 10 खिलाड़ी खरीदे जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने ₹2.2 करोड़ खर्च कर 3 खिलाड़ियों को खरीदा। मुंबई इंडियंस ने ₹1.65 करोड़ खर्च कर 5 खिलाड़ियों को खरीदा।