डब्ल्यूपीएल की टीमों ने कुल 29 खिलाड़ियों को किया रिलीज़, सूची जारी
डब्ल्यूपीएल 2024 के लिए पांचों फ्रैंचाइज़ी ने 21 विदेशी क्रिकेटरों सहित 60 खिलाड़ियों को अपनी टीमों में बरकरार रखा है जबकि कुल 29 खिलाड़ियों को रिलीज़ कर दिया गया है। रिलीज़ होने वाली कुछ प्रमुख खिलाड़ी मेगन शट (आरसीबी), दने फैन निकर्क (आरसीबी), जसिया अख्तर (डीसी), शबनिम इस्माइल (यूपीडब्ल्यू), एनाबेल सदरलैंड (जीजी) और हीथर ग्राहम (एमआई) हैं।