डमी स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती: CBSE
सीबीएसई के अधिकारियों ने कहा है कि 'डमी स्कूलों' में पढ़ने वाले कक्षा 12 के बच्चों को बोर्ड परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती है। उन्होंने कहा है कि नियमित स्कूल न आने वाले विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा के लिए रेफर करने वाले स्कूलों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।